भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घर जाकर कार्यकर्ता के घर लगाई नेम प्लेट

Bilaspur Himachal News Others
DNN बिलासपुर
11 अप्रैल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूँ ही नहीं हुए, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से भाजपा इस मकाम पर पहुंची है। आज जगत प्रकाश नड्डा ने उस वक़्त खुद को गौरवान्वित महसूस किया जब एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगायी।नड्डा से कहा की आज मैं जहाँ हूँ उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी, “एक कार्यकर्ता” से।भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं है ये परिवार है राष्ट्र सेवकों का जहाँ सब बराबर हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में देलग बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह के घर पर नाम पट्टिका राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा लगाई ही। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन शुरू हुआ था और 30 अप्रैल तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक पट्टिका लगाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

News Archives

Latest News