बिना मास्क के घूमने और अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी
17 सितंबर। जिला पुलिस ने बद्दी की टीम ने बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए 33 चालान काटकर 16500 रूपये का जुर्माना बसूल किया है। वहीं पुलिस ने अंदरोला खड्ड में अवैध खनन में जुटे टिप्पर का कार्रवाई करते हुए 25 हजार रूपये का जुर्माना बसूल किया है। जबकि बद्दी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों की अवहेलना पर 155 चालान काटकर जुर्माना बसूल किया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाते हुए 18 चालान काटकर 1800 रूपये का जुर्माना बसूल किया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंदरोला खड्ड में अवैध खनन में जुटे एक टिप्पर का चालान काटकर 25 हजार रूपये का जुर्माना बसूल किया। जबकि बीबीएन में बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसते हुए 33 चालान काटकर 16500 रूपये का जुर्माना बसूल किया। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 155 चालान काटकर जुर्माना बसूल किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों की पालना करें और कोरोना नियमों का पालन करते हुए जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि मास्क लोगों की खुद की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

News Archives

Latest News