बारिश ने प्रदेश में ली 72 लोगों की जानें, 120 करोड़ भी डूबे

Others Shimla

 

DNN शिमला (रमेश वर्मा)

इस बार हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश से अब तक 120 करोड़ का नुकसान और 72 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा काफी चौंका देने वाला है। हिमाचल में 1 जुलाई से अब तक इस नुकसान की रिपोर्ट सरकार के पास पहुंची है।
सरकार को मिली रिपोर्ट में हुआ खुलासा हुआ है कि अब तक 119 करोड़ 89 लाख की संपत्ति पानी में बह गई है। आपदा के दौरान कुल 72 मौतें भी हुई है। 16 घरों को भी पहुंचा नुकसान पहुंचा है। बारिश से लोक निर्माण विभाग को 112 करोड़ का नुकसान हुआ है, जबकि आईपीएच को भी 5 करोड़ का नुकसान हुआ है। बारिश से सबसे Óयादा नुकसान जिला कांगड़ा में हुआ है। यहां पर 24 करोड़ का नुकसान आंका गया है, जबकि चंबा में 21 करोड़ का नुकसान हुआ है। शिमला में 19 करोड़ का नुकसान कर रिपोर्ट है।

 

 

News Archives

Latest News