DNN सोलन
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल बशीर अंसारी सिरमौर जिला के पच्छाद में हो रहे उपचुनावों में भाजपा को जीत दिलवाने के लिए प्रदेश में पहुंच गए है। सिरमौर जाने से पहले सोलन में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विदेश नीति में जबरदस्त सुधार हुआ है। देश को विदेशों में पहले से ज्यादा मान सम्मान मिला है। उन्होंने कहा भारत की दुनियां में आज अलग पहचान बनी है। आरक्षण को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करने को लेकर कानून लगाना सरकार को काम है। बढ़ती संख्या को देखते हुए 2 बच्चों के कानून को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसा करती है, तो राष्ट्रहित में इसका समर्थन किया जाएगा। राम मंदिर के मामले में अंसारी ने इतना ही कहा कि यह मामला कोर्ट के अधीन है, लेकिन मंदिर का निर्माण हर भारतवासी चाहता है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में स्थित सामान्य है।















