फिल्म “द लास्ट होप” का गाना “चन्ना मेरे” हुआ रिलीज़

Entertainment Himachal News Others Solan

DNN सोलन

18 नम्बर। हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के रहने वाले एक्टर, लेख़क और डायरेक्टर यक्षित्त अपनी हिंदी फिल्म “द लास्ट होप” को OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ कर रहे है और इसका गाना “चन्ना मेरे” आज अपने होम प्रोडक्शन “धारावाला फ़िल्म्स” के यूट्यूब चैनल “धारावाला फ़िल्म्स” पर रिलीज़ किया ।आपको बता दे की यक्षित्त बॉलीवुड के कई जानेमाने एक्टर्स ह्रितिक रौशन, कंगना रनौत, विद्युत् जमवाल, बिपाशा बासु, जैसे एक्टर्स क साथ काम कर चुके है।

यक्षित्त पिछले 7 साल से मुंबई मे रह रहे है और स्टारप्लस, कलर्स, सोनी, एंड टीवी, ज़ी टीवी पर तकरीवन 50 से भी अधिक हिंद टीवी सिरिअल्स और फिल्मो मे बतौर एक्टर काम कर चुके है।मोहनजोदारो, मणिकार्णिका और कमोंडो 3 जैसी कई फिल्मो मे काम कर चुके याक्षित्त पिछले 6 महीने से हिमाचल में अपनी फिल्म “द लास्ट होप” को शूट कर रहे थे जिसके एक गाने की शूटिंग उन्होंने मनाली और लाहौल स्पीति की बर्फीली वादियों में किया है।फिल्म “द लास्ट होप” यक्षित के खुद के होम प्रोडक्शन में बनी है जिसको उन्होंने निर्देशित भी किया है! याक्षित्त इससे पहले भी 3 शार्ट फिल्म्स बना चुके है।यक्षित अपने घर के नाम सुरेश कुमार के नाम से धारावाला फिल्म्स के बैनर तले गाने और फिल्मे प्रोडूस करते है।

News Archives

Latest News