पुलिस के हाथ फिर लगा एक तस्कर पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति कुछ समय पहले भी हेरोइन के साथ धर्मपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। अहम बात यह है कि इस बार सोलन पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी एजुकेशन हब कहे जाने वाले क्षेत्र सुल्तानपुर ओचघाट मार्ग पर की है। इसके पास से पुलिस ने 10.26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि पुलिस ने तेज सिंह निवासी कसौली को बझोल पुल के पास रोक कर चैक किया तो उसकी मारुति कार के डेश बोर्ड से 10.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है आगामी पूछताछ चल रही है उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि इस व्यक्ति को पुलिस ने कुछ समय पहले धर्मपुर में भी चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

News Archives

Latest News