पार्टी चिन्ह पर होंगे नगर निगम के चुनाव

Politics Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश में आगामी समय में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होंगे। इसका खुलासा नगर नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोलन के मामलीग में आयोजित जनमंच के दौरान किया। मंत्री के इस खुलासे के बाद अब साफ है कि आगामी समय में प्रदेश के दोनों ही बड़े राजनीतिक दलों के बीच नगर निगम चुनाव में बड़ा घमासान होगा। जहां प्रत्याशियों को टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। वहीं चुनाव में सरकार व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होने की भी पूरी पूरी संभावना है।

Latest News