पायुक्त ने किया बारिश और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा 

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
10 अगस्त। उपायुक्त लाहौल- स्पिति नीरज कुमार ने  बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित उदयपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को सुना।
उपायुक्त चोखंग, नैनगार, छोगजिंग  भी गए और उन्होंने ना केवल नुकसान का जायजा लिया बल्कि भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बाद की बनी परिस्थितियों से भी रूबरू हुए। उपायुक्त ने कहा कि चांगुट और करपट में रेस्क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा ताकि इस तरह की प्राकृतिक आपदा के समय लोगों को सुरक्षित शरण्य स्थल उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि इस दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं। उपायुक्त ग्राम पंचायत तिंगरिट के तहत चांगुट और चिमरिट ग्राम पंचायत के करपट भी गए।
उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को भरोसा देते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।
लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग और बागवानी विभाग के अलावा बिजली बोर्ड को भी सभी आवश्यक दिशा- निर्देश इस संबंध में दिए जा चुके हैं।
उपायुक्त ने मड़ग्रां, जाहलमा और शांशा में सड़क बहाली के कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News