पर्यटक प्रकोष्ठ को मोर्चा बनाने की होगी कोशिश

Politics Solan

DNN सोलन
आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ अहम भूमिका निभाएगा और भविष्य में इस प्रकोष्ठ को मोर्च में तबदील करने की पूरी कोशिश भी की जाएगी। यह रणनीति पर्यटक प्रकोष्ठ की सोलन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बनाई गई। बैठक दो सत्रों में हुई। पहले सत्र के मुख्य वक्ता के तौर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया व भाजपा के महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर रहे। भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त दूसरे सत्र में उपस्थित रहे। बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा कैसे दिया जाए । साथ ही पार्टी के प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने को लेकर भी रणनीति बनी। बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रविंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकोष्ठ शीघ्र ही मोर्चे में तबदील करने पूरी कोशिश की जाएगी। बैठक में सोलन जिला के प्रभारी प्रेम ठाकुर, सोलन जिला संयोजक विक्रम ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News