DNN नालागढ़
17 सितंबर। मे चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है, ऐसा ही एक मामला नालागढ़ के बघेरी से सामने आया जहां पर देर रात चोरों ने एक किरयाना स्टोर को अपना निशाना बनाया। मिली जानकरी के अनुसार यह घटना देर रात की है चोरो ने दुकान से डेढ़ लाख कैश, 3 सोने की अंगूठियां तथा 2 सोने की चेन लेकर फरार हो गये है। यह सारी घटना साथ मे लगे CCTV कैमरे मे कैद हो गई ।
चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे कैमरे को ढका और उसके बाद दुकान के अंदर लगे कैमरे से बचने के लिए दोनों चोर टोपियां लगाकर अंदर ग़। पुलिस थाना जोघों की टीम ने अपनी छानबीन में पाया है कि चोरों ने दुकान की छत पर चढ़कर पहले दरवाजे की कुंडी को तोडा और फिर सीढ़ियों से उतरकर दुकान में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।
जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी ओर साथ मे लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















