नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

10 अगस्त। नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की प्रगति समीक्षा बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा 28 फरवरी, 2021 तक आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत पांच पंचायतों को चिन्हित करें। इन पंचायतों के पंचायत प्रधान, उप प्रधान, आशा कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ नशा निवारण पर जागरूकता कैंपों का आयोजन कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करें। साथ ही इन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले पांच स्कूलों के प्रधानाचार्यों के सहयोग से छठी से 12वीं तक के बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताएं तथा नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के अभिभावकों को भी स्कूल में बुलाया जाए तथा उन्हें नशा की किस्मों तथा उसके लक्ष्णों बारे अवगत करवाएं।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इन पंचायतों में 15-15 दिन के अंतराल पर आयोजित करें ताकि सफलता मिलने के बाद अन्य पंचायतों में भी शुरू किया जा सके। क्षेत्र के ऐसे लोगों की  जो नशा करते हैं या नशे के कारोवार में संलिप्त हैं, उनकी सूची बनाएं। उन्हें नशा छोडने के लिए नशा मुक्ति केन्द्र की जानकारी प्रदान करें ताकि ऐसे लोग नशा मुक्ति केन्द्र में जाकर नशे की लत से छुटकारा पा सकें।

उन्होंने कहा कि जिला कल्याण विभाग एक कार्यशाला का आयोजन कर जिला में चिन्हित की जाने वाली पांचों पंचायतों में नशा निवारण गतिविधियों को प्रभावशाली तरीके से कार्यन्वित कर सभी विभागों के सहयोग से कैंपों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करें। इन पांच पंचायतों तथा इनके अंतर्गत आने वाले पांच स्कूलों में नेहरू युवा केन्द्र के 10-10 मास्टर ट्रेनरों को भेजकर नशा निवारण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। कार्यक्रमों के आयोजन के बाद क्षेत्र में जिला कल्याण अधिकारी स्वयं जाकर इसकी माॅनीटरिंग भी सुनिश्चित करें।
इसक अवसर पर परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) सुरजीत सिंह, जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News