DNN सोलन, 12 अगस्त
सोलन के धर्मपुर में चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि हेमराज निवासी कसौली ने थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह कसौली रोड़ पर चाय पानी का खोखा चलाता है। कुछ दिनों पहले कुछ शरारती तत्व इनके खोखे का ताला तोड़कर व खोके की चादर काटकर नमकीन व बिस्कुट के पैकेट तथा कुछ अन्य सामान चुराकर ले गए । इसके अतिरिक्त गैस सिलेंडर भी चुरा कर ले गए । जिस पर थाना धर्मपुर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की और विशाल निवासी शिमला व सुरेंद्र निवासी अर्की को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है ।















