धर्मपुर में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस की एसआईयू टीम ने धर्मपुर के नजदीक एक जिप्सी में सवार दो युवकों के पास से हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार एसआई यू टीम ने सुक्कीजोहडी के समीप परवाणु की तरफ़ से धर्मपुर की ओर आ रही एक जिप्सी को चैक किया तो चेकिंग के दौरान जिप्सी के डैशबोर्ड से अंदर 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर जिप्सी चालक रीतिक शर्मा निवासी शिमला और व जिप्सी में बैठे शक्ति सिंह निवासी कांगड़ा आयु 21 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

News Archives

Latest News