धर्मपुर-गढ़खल सड़क से लुढ़की वेन जा गिरी नेशनल हाई-वे पांच पर, एक की मौत

Crime Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर (सोलन)

04 अप्रैल। धर्मपुर-गढ़खल सड़क से एक वेन कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर की ओर लुढ़क गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक को एमएमयू अस्पताल रैफर कर दिया गया। हादसा देर रात का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में वेन भी पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई है। एम्बुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया अस्पताल 

जानकारी के अनुसार धर्मपुर-गढ़खल सड़क पर से जा रही एक वेन अचानक सड़क से नीचे की ओर चली गई और यह वेन नीचे से गुजर रहे कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर जा गिरी। इस वेन में दो युवक जिनमे एक 20 वर्षीय व दूसरा 28 वर्षीय सवार थे। वेन के गिरने के बाद लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस थाना धर्मपुर को दी और वेन में सवार दोनों युवकों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच करने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद रैफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धर्मपुर ने की पुष्टि 

इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने की। उन्होने बताया कि मौके की जानकारी के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

News Archives

Latest News