देसी शराब की 60 बोतलें बरामद

Crime Solan
Dnewsnetwork
सोलन, 23 मई  : सोलन की धर्मपुर पुलिस की टीम ने अवैध शराब बरामद की है। इन दिनों चल रहे पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और लगातार जिला के किसी न किसी हिस्से में अवैध शराब बरामद कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी साईं दत्तातरे वार्मा ने बताया कि धर्मपुर पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हेत राम नामक व्यक्ति अपनी गाड़ी में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुमारहट्टी चौक पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से देसी शराब की 60 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी चालक शराब संबंधी कोई वैध परमिट अथवा लाइसेंस पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान हेत राम निवासी सोलन उम्र 73 वर्ष के रूप में हुई है।

News Archives

Latest News