दिल्ली मॉडल को दून में करेंगे लागू : हरविंद्र हैप्पी

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others

DNN बद्दी
11 अप्रैल दून विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल मॉडल को लागू करते हुए दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाएगा। दून में भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की। आज नगर परिषद बद्दी में भी मलतब और कुर्सी का ही खेल खेला जा रहा जिसका खामियाजा नप की जनता भुगत रही है। 1 साल से जनता के काम और विकास रूका पड़ा है। भाजपा कुर्सी बचाने के लिए सत्ता का दुरूपयोग कर रही है और कांग्रेस कुर्सी पाने के लिए न्यायालय की शरण में है। लेकिन जनता की फिक्र किसी को भी नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेता हरविंद्र हैप्पी ने कहा कि दून विस क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोग आप पर विश्वास जता रहे हैं। दून की जनता चाहती है कि दिल्ली की तर्ज पर यहां भी आम आदमी के हित के लिए काम हो। आम आदमी को सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिले। जनसंपर्क अभियान में लोगों का साथ और रूझान साफ कर चुका है कि लोगों को आम आदमी पार्टी पर विश्वास है।
हरविंद्र हैप्पी ने कहा कि दून में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। पंजाब की तर्ज पर सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार का खात्मा करके लोगों को सुशासन दिया जाएगा, जहां बिना पैसों की सरकारी कार्यालयों में लोगों के काम होंगे। सडक़ों और इंफ्रास्टक्चर को सुदृड़ किया जाएगा। हैप्पी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब जनता का कांग्रेस और भाजपा से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश की जनता लंबे समय से तीसरा विकल्प चाहती थी और आम आदमी पार्टी जनता के तीसरे और विश्वसनीय विकल्प के रूप में प्रदेश की कमान संभाले

News Archives

Latest News