दिल्ली के 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन के एक व्यक्ति के साथ फ्लैट खरीदने को लेकर दिल्ली में करीब 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन निवासी समदर्श सूरी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज करके मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि समदर्श सूरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की इसने राजीव व उसके बेटे सौरभ से वसंत कुंज नई दिल्ली में एक फ्लैट खरीदने को लेकर इकरारनामा किया था। फ्लैट की कुल कीमत 1 करोड़ 75 लाख तय हुई थी और फरवरी 2019 में इसने राजीव को 50 लाख रुपए भी दिए। इसके बाद जब मार्च 2020 को शिकायतकर्ता ने राजीव से उपरोक्त इकरारनामा के बारे में बातचीत की तो राजीव इसके साथ बहस करने लगा। बाद में इसे मालूम हुआ कि यह संपत्ति पंजाब एंड सिंध बैंक के नाम है और इसको लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजीव व सौरभ ने जानबूझकर इसके साथ धोखाधड़ी की नियत से इकरारनामा किया है। इस शिकायत पर तुरंत पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News