दिन में दो बार करना होगा पानी का छिड़काव, छिडकाव के बाद होगी समय एंट्री

Others Solan

DNN कुमारहट्टी (आदित्य सोफत)

23 अक्तूबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर कुमारहट्टी में लोगों को अब धूल-मिट्टी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए फोरलेन निर्माता कंपनी दिन में दो बाद कुमारहट्टी में सड़क पर पानी का छिड़काव करेगी। साथ ही जब फोरलेन निर्माता कंपनी का टैंकर छिड़काव करेगा, तो इसकी एंट्री भी की जाएगी, ताकि कंपनी को छिड़काव हो रहा है या नहीं इस बारे बताया जा सके। शुक्रवार को कुमारहट्टी  के व्यापारियों द्वारा थाना प्रभारी धर्मपुर दया राम ठाकुर व जीएआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंदर सिंह से बातचीत की और समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस बातचीत में हल निकाला गया कि जब तक टारिंग का कार्य शुरू नहीं होता है, तब तक कंपनी के टैंकर दिन में दो बार पानी का छिड़काव करेंगे।

बता दें कि गुरुवार को व्यापार मंडल कुमारहट्टी द्वारा सड़क की खस्ता हालत व उड़ रही धूल-मिट्टी को लेकर रोष व्यक्त किया था और जिला प्रशासन व फोरलेन कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी। वीरवार को कुमारहट्टी चौक पर प्रदर्शन करते हुए व कंपनी व प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए कहा था  कि यदि 3 दिन में फोरलेन बना रही कंपनी सड़कों की हालत सुधारने का कार्य शुरू नहीं करती है तो कंपनी के खिलाफ  व्यापार मंडल सड़कों पर उतर आएगा व चक्का जाम करेगा।

उल्लेखनीय है कि जब से कुमारहट्टी में फोरलेन के लिए फ्लाईओवर बन रहा है तब से लेकर सड़कों की खस्ता हालत के कारण लगातार उड़ रही धूल-मिट्टी से स्थानीय जनता परेशान है। कोविड महामारी के चलते लगातार उड़ रही धूल से स्थानीय ग्रामीणों का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वह इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन एसडीएम सोलन व डीसी सोलन से भी कई बार मिल चुके हैं। उसके बावजूद भी कंपनी सड़कों के रखरखाव के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अगर शीघ्र ही सड़कों की रिपेयर नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

News Archives

Latest News