DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
मनाली के क्लब हाउस में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी इंडिया द्वारा 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 8 राज्यो के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान, हरियाणा, मणिपुर, आसाम राइफल, दिल्ली, लखनऊ, पंजाब और हिमाचल के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजक मास्टर भवानी सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक चली जिसमे हिमाचल प्रदेश से 30 बच्चों ने भाग लिया। गोल्ड मैडल जितने वाले सभी खिलाड़ी सिंगापुर और थाईलैंड में होने जा रही प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।
समापन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मास्टर भवानी सिंह ने बताया कि वो हिमाचल में भी इस खेल को लोक प्रिय बनाना चाहते है लेकिन फिलहाल उन्हें सरकार का सहयोग नही मिल रहा है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता को सम्पन करवाने में सहयोग देने वाले सभी लोगो का और पर्यटन निगम मनाली का आभार जताया।















