जिला सोलन में 75 नए कोरोना पॉजिटिव मामलें

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
04 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना की चेन नहीं टूट रही है। इस चेन में शुक्रवार को 75 मामलें नए जुड़ गए है। इनमे 39 पुरुष व 36 महिलाएं है। उधर, सोलन शहर अब हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते दिनों में सबसे अधिक आंकड़े सोलन शहर के व आसपास के क्षेत्र के है। शुक्रवार को 31 मामलें सोलन शहर के आए है। इनमे रैट के माध्यम से 19 पॉजिटिव आए है, जबकि ट्रुनेट के जरिए भी एक सैम्पल पॉजिटिव आया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।

उन्होंने बताया कि जिला सोलन में शुक्रवार को कुल 595 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे से 545 सैम्पलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पहुंची है और 50सैम्पल अंडर प्रोसेस चले है। इन सैम्पलों में सीआरआई कसौली में 213 सैम्पल जांचे गए है। जिनमे 37 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 126 सैम्पल नेगेटिव व 50 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।ट्रुनेट के जरिए जिला सोलन में 02 सैम्पलों की जांच की गई। इनमे 01 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 01 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला में 380 सैम्पल जांचे गए है। इनमे 37 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 343 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

शुक्रवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में सोलन के 31, बद्दी के 05, नालागढ़ के 09, परवाणू के 02, एमएमयू के 09, अर्की के 12, कंडाघाट के 04, धर्मपुर के 02 व सुबाथू का 01 है। कैटेगिरी के अनुसार आईएलआई के 17, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 26, गर्भवती महिला 01, एसएआरआई 02, वालंटियर 18, ट्रेवलर्स 07, फ्लू 01, आईपीडी 03 मामलें है।

News Archives

Latest News