सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
13 अक्तूबर। जिला सोलन में 28 नई पंचायतों का गठन किया गया है। अब इन पंचायतों में बाड़बंदी का कार्य शुरू हो गया है। आपत्तियों व सुझावों के बाद इन पंचायतों का गठन किया गया है। जिला में अब एक पंचायत का गठन होना बाकी रह गया है।
बता दें कि जिला में विभिन्न पंचायतों में से 29 नई पंचायतों को बनाने के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। अधिसूचना के बाद इन पर सरकार द्वारा आपत्तियां व सुझाव मांगें गए थे। इसके बाद पंचायतों को बनाने के लिए लोगों द्वारा आपत्तियां व सुझाव सरकार को भेजे गए। इन अप्पतियों व् सुझावों के बाद 28 पंचायतों का गठन किया गया है। इससे पहले जिला सोलन में 211 पंचायतें है और इन 28 पंचायतों के गठन के बाद जिला में 239 पंचायतें होंगी। इन पंचायतों के गठन के बाद पंचायती राज विभाग द्वारा आगामी कार्य शुरू कर दिया है और बाड़बंदी करवाई जा रही है, ताकि विभाग इस कार्य को भी तेजी के साथ पूरा कर सके।
इन पंचायतों का हुआ गठन
विकास खंड धर्मपुर की छह पंचायतों में से पांच नई पंचायतें बनाई गई है। इनमें बनासर से नई पंचायत महलों , जाबली से कोट नाभो, जाडला से मंदेशर, कसौली-गढ़खल से सनवारा, रौडी पंचायत से कोटला पंचायत का गठन किया गया है
विकास खंड सोलन में दो नई पंचायतों का गठन किया गया है। इनमे बड़ोग व बोहली पंचायत से सुल्तानपुर व् देऊठी पंचायत से रन्नो पंचायत का गठन किया गया है।
विकास खंड कंडाघाट में दो नई पंचायतों का गठन किया गया है। इनमे बिषा पंचायत से सैंज व हिन्नर पंचायत से नई पंचायत रेहर का गठन किया गया है।
इसी तरह विकास खंड कुनिहार से ग्यारह पंचायतों से 12 नई पंचायतों का गठन किया गया है। इनमे मंगल पंचायत से बागा, बालेरा पंचायत से साई, दानोघाट से समोग पंचायत का गठन किया गया है, जबकि दारला पंचायत से दो नई पंचायतों जिनमे रौड़ी व बरयाली, दसेरन व धुन्धन पंचायत से नई पंचायत क्यारद, कुंहार से जागूं, कश्लोग से कोटलू, पलोग से खंलाग, प्लानिया से चाइयां धार व मटेरनी से पट्टा पंचायत बनाई गई है।
विकास खंड नालागढ़ में नौ पंचायतों से आठ पंचायतों का गठन किया गया है। इनमे भोगपुर पंचायत से पेडू उप्परला, कश्मीरपुर से रिया, कुण्डलु पंचायत से बह, लग व क्यार कनैता से जय नगर, मलोन से कोहु, मंझोली से गरुवाल, मनलोग कला से चिल्लड़म व रटवारी से टार्ली बेहर पंचायत का गठन किया गया है।















