जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 21 मई को आयोजित होगा केंपस इंटरव्यू : अरविंद चौहान

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
18 मई जिला रोजगार अधिकारी अरविंद  सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय रंगमहल चम्बा में 21 मई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पंजाब में 200 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता 8वीं,10वीं,12वीं आईटीआई (ऑल ट्रेड),डिप्लोमा(मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल), निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित किए गए युवाओं को कंपनी द्वारा मासिक वेतन 9193 से 11902 ग्रोस रखा गया है।
इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,व बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर  प्रातः10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय चंबा रंगमहल में उपस्थित हो कर साक्षात्कार  में भाग ले सकते है।
उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए अवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी  के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें,भीड़ न करें,एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

News Archives

Latest News