DNN सोलन ब्यूरो
25 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिला में शुक्रवार को कोरोना से दो की मौत हुई है और 41 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती दिखाई दे रही है। जिला में लगातार बढ़ते आंकड़े को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना सैंपलिंग की जा रही है और जांच के लिए सैंपल विभिन्न जगहों पर भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला में 229 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 41 सैंपल कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में 154 सैम्पलों की जांच की गई है। इन 154 सैम्पलों में कुछ सैंपल 24 सितंबर के थे, जबकि 25 सितंबर के सैंपल की भी जांच की गई। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 31 सैंपल कोरोना संक्रमित निकलें है।
साथ ही रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 75 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 44, सीएचसी नालागढ़ में 17, सीएच बद्दी में 01, एमएमयू में 08, एएसआई अस्पताल काठा में 03, सीएच अर्की में 02 सैम्पलों की जांच की गई। इनमे से 12 सैंपल कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन 12 सैम्पलों में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 06, सीएससी नालागढ़ में 03, ईएसआई काठा में 01 व एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी में 03 सैंपल कोरोना से संक्रमित निकले हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आए कुल 41 मामलों में 32 पुरुष व 09 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। इनमें सोलन से 11, बद्दी से 12, नालागढ़ से 09 परवाणू से 03, एमएमयू से 03, रामशहर से 02 व कसौली से 01 मामला है। इन 41 कोरोना मामलों में डायरेक्ट कांटेक्ट 07, आईएलआई 15, गर्भवती महिला 01, एसआरआई 02, वालंटियर 13, फ्लू से एक आईपीडी एक संक्रमित हुए है।
जिला में दो की मौत
जिला में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है। जिला में पहली मौत नालागढ़ में हुई है, जो कि 72 वर्षीय था, उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति 14 सितंबर को पोजिटिव पाया गया था,व्यक्ति के फेफड़ों में दिक्कत थी जिस कारण उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।
वहीं दूसरी मौत जिला के कंडाघाट में रहने वाले व्यक्ति की हुई है, जो कि 55 वर्षीय व्यक्ति था, व्यक्ति की रिपोर्ट 3 दिन पहले पॉजिटीव आई थी जिसे एमएमयू अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।















