जहरीली वस्तु खाने के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत

Crime Others Solan

Dnewsnetwork

कंडाघाट के एक व्यक्ति की जहरीली वस्तु का सेवन करने के कारण मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतक आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन था। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि कंडाघाट पुलिस को आईजीएमसी शिमला से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम व पता वीरेन्द्र निवासी गांव गौडा कंडाघाट जिला सोलन उम्र 47 वर्ष है कि उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इस व्यक्ति को जहरीली वस्तु का सेवन करने के कारण उपचार के लिए लाया गया था। पुलिस के अनुसार 31 अक्तूबर को मृतक को आईजीएमसी शिमला में जहरीली वस्तु खाने के कारण उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। जांच में पुलिस ने पाया गया कि मृतक वीरेन्द्र 30 अक्तूबर 2025 को शराब के नशे में किसी जहरीली दवाई का सेवन कर दिया था। इसके बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गये थे। जहां से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

News Archives

Latest News