छोटी काशी मंडी में होगा राज्य स्तरीय देव महाकुंभ

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

17 मई हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आने वाले समय में पहली बार देव महाकुंभ का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें मंडी ही नहीं कुल्लू, शिमला, सिरमौर, चंबा, लाहौल स्पीति सहित पूरे प्रदेश के प्रतिष्ठित देवी देवताओं को बुलाया जाएगा। मंगलवार को मंडी में सर्व देवता समिति की साधारण सभा की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस बारे में समिति के सुझाव मांगे हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला और अनूठा देव समागम होगा जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी देव परंपरा से जोड़ने और इसके संवर्धन में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को मंडी में और भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देव परंपराओं में युवाओं के घटते सहयोग पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमे यदि देव परंपराओं और संस्कृति को आगे ले जाना है तो इसमें युवाओं की सहभागिता होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिवरात्रि महोत्सव को करवाने के लिए बहुत सी चुनौतियां आ सकती हैं जिसके लिए देवता समितियों और आम जन को इसके समाधान के लिए मिलकर कार्य करना होगा।

News Archives

Latest News