चोरी के मामले में आरोपी संजय गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन, 14 जुलाई : राजगढ़ रोड पर कुछ दिनों पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है और इसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में चोरी के दो मामले दर्ज है। राजगढ़ रोड़ पर रहने वाली एक महिला ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सुबह यह अपने काम पर चली गई थी तथा शाम को जब यह वापिस आई तो इसने देखा कि इसके घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर का दरवाजा खुला हुआ था जब इसने घर के अन्दर चैक किया तो अन्दर से एक सिलेण्डर, 2000 रुपए की नकदी, सोने की कुछ चीजें जिनमें मंगलसूत्र, दो सैट कान की बालियां, तीन सोने की अंगूठियां व दो बैंक चैक चोरी होने पाए गए। एसपी गौरव सिहं बताया कि घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और आरोपी विक्रम कुमार उर्फ जेरी निवासी नेपाल हाल निवास नगाली को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने अब इसके अन्य साथी आरोपी संजय थापा निवासी नेपाल हाल रिहायिश गांव शमलेच जिला सोलन को पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिससे गहनता से पूछताछ जारी है ।

News Archives

Latest News