DNN शिमला
शिमला जिला में एक पति ने अपनी पत्नी को चैटिंग करने से रोका, तो पत्नी भड़क गई। बस इसी बात पर आग बबुला हुई पत्नी ने अपने ही पति के दांत तोड़ डाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।
दंपत्ति के बीच हुई मारपीट का यह मामला शिमला जिला के ठियोग पुलिस थाना के अंतर्गत छैला क्षेत्र से जुड़ा है। छैला के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी फोन पर किसी के साथ चैटिंग कर रही थी। जब उसने इस बारे में पत्नी से पूछा, तो वह भड़क उठी। तभी पत्नी ने उसका रास्ता रोका और उस पर लाठियां बरसा दी। इसके चलते उसके 3 दांत टूट गए। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।















