चिकित्सा शिविर में 380 का किया परीक्षण

Others Solan

 

DNN सोलन
इनरव्हील क्लब सोलन व् महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी व अस्पताल के तत्वावधान में सनातन धर्म मंदिर रबौण निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें के 10 चिकित्सक एवं 20 कर्मियों ने लगभग 380 रोगियों की जांच की। इस कार्यक्रम के मुख्यथिति सनातन धर्म मंदिर रबौण के संरक्षक स्वाधीन चंद्र गौड़ ने विधिवत शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सभी रोगियों को इलाज के दौरान निशुल्क दवाइया भी वितरित की गई। शिविर को लेकर सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले रोगियों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया। उसके बाद रोगी अपनी बीमारी के बारे में बताते थे उसे उस बीमारी के विशेषज्ञ के पास भेज दिया जाता था। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, आंख, दांत, हड्डी रोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे। कैंप में बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं और युवा बड़ी तादाद में पहुंचे, जिस कारण दोपहर दो बजे के बाद शिविर खत्म हुआ।

 

News Archives

Latest News