Dnewsnetwork
गौर सम्मान आह्वान अभियान के तहत आज सोलन में गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करने की मांग को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संत समाज एवं गौ-भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा दल द्वारा तहसीलदार सोलन राजीव रांटा को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने, गौ सेवा एवं संरक्षण हेतु सख्त केंद्रीय कानून बनाने तथा पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान अमित अत्रि, रामरत्न जाखड़, गुरुदेव ने वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा है, इसलिए इसे राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी जोर दिया कि गौ सेवा को बढ़ावा देने के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां बनाई जानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित संतों और समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में गौ रक्षा और संवर्धन के लिए जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर श्वेता डोभाल, आर्चाय अभिषेक शर्मा, अजय ठाकुर, अमित ठाकुर, विकास मेहता, बलवीर सिहं, सिद्धु, विकास बंटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।














