गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से बरामद किया नशीला पदार्थ

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

05 दिसंबर। सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक और सफलता मिली है। पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति के पास से 74.44 ग्राम चरस बरामद की है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति छोटा हाथी चालक है। गश्त के दौरान पुलिस ने तलाशी ली, तो तेजराम निवासी अर्की के पास से 74.44 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने व्यक्ति से 74.44 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News