कसौली में कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति तोड़ा दम, शनिवार को भी कोरोना से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

03 अप्रैल। जिला सोलन के कसौली में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था और व्यक्ति का इलाज एमएमयू अस्पताल में चला हुआ था, लेकिन शनिवार को व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति की उम्र 59 वर्ष थी और कसौली में ही रहता था। उधर, शनिवार को भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हैरान कर देने वाला आया है। पॉजिटिव हुई लोगों में सबसे अधिक केस सोलन के है। कसौली भेजे गए सैम्पलों में 50 कई रिपोर्ट पॉजिटिव

लगातार बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामले आने के कारण जिला स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बरकरार है। शनिवार को 86 मामले आए है। इनमे केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 50 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि अन्य सैम्पलों की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से लगातार 700 से अधिक सैम्पलों की जांच की जा रही है। इन सैम्पलों में से सोलन में 24, बद्दी में 17, नालागढ़ में 19, परवाणू 08, एमएमयू में 03, अर्की में 05, कंडाघाट में 03, रामशहर में 02, धर्मपुर में 02, बरोटीवाला में 03 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि हमे अभी और सतर्क होने की आवश्यकता है और सरकार व प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों की पालना करनी होगी। साथ ही भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे व फेस मास्क का प्रयोग आवश्यक करें।

News Archives

Latest News