कंवर प्रदीप सिंह बनें सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ के प्रदेश अधिवक्ता

Himachal News Politics Sirmaur

DNN राजगढ़

सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष खेम सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राजगढ़ जिला सिरमौर से सम्बन्ध रखने वाले वकील कंवर प्रदीप सिंह को सर्वसम्मति से सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ का प्रदेश अधिवक्ता चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष राज़ ठाकुर ने कहा कि कंवर प्रदीप सिंह एक बेहतरीन वकील होने के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्ति भी है जिसका हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा।

इसलिए प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। कंवर प्रदीप सिंह को नियुक्त करने पर प्रदेशाध्यक्ष राज़ ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री ललित सैनी, प्रदेश महामंत्री डॉ मनोज ठाकुर, प्रदेश महासचिव नरेन्द्र कौशल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सनी ठाकुर व प्रदेश सलाहकार भूप राम वर्मा ने खुशी जाहिर की है। नियुक्त होने पर कंवर प्रदीप सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष खेम सिंह को ईमानदारी और लगन से काम करने का वचन दिया और नियुक्त करने के लिए कंवर प्रदीप सिंह ने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह मैहता, सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष खेम सिंह  , प्रदेश संगठन मंत्री ललित सैनी, प्रदेश महामंत्री डॉ मनोज ठाकुर, प्रदेश महासचिव नरेन्द्र कौशल व प्रदेश सलाहकार भूप राम वर्मा का आभार व्यक्त किया।

News Archives

Latest News