एनसीसी दिवस के अवसर परकार्यक्रम आयोजित

Others Solan

DNN डगशाई

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में एनसीसी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने की। विधालय के उप प्रधानाचार्य चन्द्र देव ठाकुर ने बताया कि एनसीसी के इस कार्यक्रम में विद्यालय के 50 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी शपथ ली और एनसीसी गीत भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एनसीसी पोस्टर भी तैयार किए गए थे और पोस्टर रैली का आयोजन भी किया गया।

Latest News