DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने अप्रैल माह में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता मुनीष कुमार आर्य ने दी।
उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कनेक्शन की कुल संख्या 1517 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 36,33,210 रुपये है। इनमें 1000 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 18,48,486 रुपये है। कुल उपभोक्ताओं में से 440 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 14,29,653 रुपये है। अन्य 77 उपभोक्ताओं की राशि 3,55,071 रुपये है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिल 27 अप्रैल, 2019 तक जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि इस दिन एक काउंटर सेर चिराग (जौणाजी) और एक काउंटर ब्रूरी में भी लगाया जाएगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि अपने बिजली बिल जमा करवाने के साथ-साथ वे अपने मोबाईल नम्बर भी कार्यालय में दर्ज करवा दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, एमेजाॅन डाॅट काॅम, गूगल-पे तथा भीम ऐप द्वारा भी जमा करवा सकते हैं।















