इस दिन रहेगी बिजली गुल, समय से निपटाएं काम

Others Solan

DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जून, 2020 को नियमित परीक्षण एवं आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 33 केवी विद्युत उप केन्द्र ओच्छघाट की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इस कारण 33 केवी विद्युत उप केन्द्र के तहत आने वाले क्षेत्रों ओच्छघाट, नौणी, टटूल, कालाघाट, धर्जा, धारों की धार तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

News Archives

Latest News