इसरो में जिओस्टेशनरी लांच व्हीकल बना रहा है मंडी का प्रशुम्न

Mandi Others

DNN मंडी

जिला के द्रंग विस क्षेत्र के तहत गवारडू गांव का 23 वर्षीय प्रशुम्न भारत सरकार की प्रतिष्ठित स्पेस एजेंसी इसरो के लिए जिओस्टेशनरी लांच व्हीकल बना रहा है। इस बात का खुलासा स्वयं प्रशुम्न ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। गौर रहे कि इसरो में चयनित होने के बाद प्रषुम्न के पहली बार अपने घर मंडी पहुंचने पर परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी प्रशुम्न को बधाई देने समारोह में पहुंचे और शॉल व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रशुम्न ने आइआइटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एम-टेक की है और यहीं से 2018 में कैंपस प्लेसमेंट में उनका चयन इसरो के लिए हुआ है। बीती 25 जुलाई 2019 को प्रशुम्न ने इसरो में बतौर साईंटिस्ट अपना कार्यभार संभालकर सेवाएं देना शुरू कर दिया है। प्रशुम्न ने बताया कि अंतरक्षि में जो यान भेजा जाता है उसे बनाने वाली टीम में उन्हें काम करने का मौका मिला है।

उन्होंने बताया कि यान के तीन भाग होते हैं और यह तीनों अलग-अगल स्थानों पर बनाए जाते हैं। प्रशुम्न अभी त्रिवेंद्रम में तैनात है जहां यान का सबसे उपरी और अहम भाग बनाया जाता है। जिसे जिओस्टेशनरी लांच व्हीकल कहा जाता है। इसका संचालन लिक्विड हाईड्रोजन और ऑक्सीजन से होता है। प्रशुम्न का कहना है कि अभी उसका शुरुआती ट्रेनिंग पीरियड चला हुआ है और आने वाले समय में वह अपनी अलग प्रोफाईल बनाकर देश के लिए कुछ नया करना चाहते हैं।

प्रशुम्न के पिता घनश्याम भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी हैं जबकि माता ऋतु सुमन साहल स्कूल में अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं। बेटे की इस कामयाबी से माता-पिता का सिर गर्व से उंचा हो गया है। प्रशुम्न ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आईटीबीपी के रिकांगपियों किन्नौर स्थित स्कूल से शुरु की थी जबकि उसके बाद व सरस्वति विद्या मंदिर मंडी, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी तथा जीनियस इंटरनेशनल स्कूल नेरचौक में पढ़ा व 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। आईआइटी की प्रवेश परीक्षा उतीर्ण करने पर उसका चयन कानपुर के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हुआ।
प्रशुम्न की माता ऋतु सुमन ने बताया कि उनके बेटे का दृढ़ निश्चय की आज उसे इस मुकाम पर लेकर आया है। इन्होंने उम्मीद जताई है कि उनका बेटा इसी तरह से और आगे बढ़ेगा और बुलंदियों को छुएगा।

News Archives

Latest News