आज से कर्फ्यू का किया उल्लंघन तो होगी कड़ी कार्रवाई

Baddi + Doon Others
DNN नालागढ़ (आदित्य चड्डा)
प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में बदलाव के बाद आज सोमवार से नालागढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सख्ताई बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रफ्तार को रोकने और चैन को तोड़ने के लिए सरकार की इन बंदिशों की अनुपालन के लिए जिला में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बंद रखी गई और 11 बजते ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया। आज से जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दिन में केवल 3 घंटे ही खुली रही नालागढ़ में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के निर्धारित किए गए समय के हिसाब से 8:00 से 11:00 के मध्य में खासी चहल-पहल बाजार में नजर आई लेकिन निर्धारित समय  होते ही पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया और बेवजह घूमने वाले लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की।
उनसे घूमने के कारणों को पूछा गया क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आई पुलिस प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए 3 टीमें गठित की है। जिसमें पैदल गश्त पीसीआर सिटी चौकी नालागढ़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है । डीएसपी नालागढ़ विवेक चहल ने बताया कि पुलिस लोगों की काउंसलिंग कर प्रोत्साहित करेगी कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें पुलिस लोगों को गांधीगिरी से समझा रही है और लोग पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं अगर कोई नहीं मानता है तो उनका चालान भी किया जा रहा है।

News Archives

Latest News