आग में झुलस कर एक व्यक्ति की मौत

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन के ओच्छघाट के नजदीक एक व्यक्ति की आग में झुलने के कारण मौत हो ग ई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सोलन पुलिस को देवेन्द्र ठाकुर निवासी गांव मोलोकलां ने सूचना दी कि एक नेपाली मूल का व्यक्ति दिल बहादुर इसकी जमीन पर रहता है । उसकी झुग्गी में आग लग गई है, जिससे उसकी पूरी तरह से झुलसने के कारण मृत्यु हो गई है । इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर जली हुई एक झुग्गी में मृतक दिल बहादुर का पूरी तरफ जला हुआ शरीर केवल अस्थि पिंजर ही बचा हुआ था। मौका पर लगन सिंह व देवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मृतक दिल बहादुर अकेला ही करीब 7-8 वर्षों से यहां रह रहा था तथा हर समय आग जलाता रहता था । दिल बहादुर शराब पीने का भी आदि था जो दिन में भी शराब पीता था । रात के समय दिल बहादुर द्वारा स्वयं रसोई में जलाई हुई आग अचानक कम्बल बिस्तर आदि में लगने के कारण झुग्गी में आग फैल गई व इसी आग में जलने से दिल बहादुर की मृत्यु हो गई । पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News