DNN नालागढ़
सोलन जिला के रामशहर क्षेत्र में एक महिला की हत्या हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। डी एस पी चमन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि महिला का नाम शशि ठाकुर है।
उन्होंने बताया कि महिला के बेटे प्रतीक ठाकुर निवासी मंडी ने जांच की दौरान पुलिस को जानकारी दी की। इसकी माता शशी ठाकुर का इसके पिता अमर सिंह से तलाक हो गया था। जिसके बाद इसकी माता शाशी ठाकुर ने देवराज ठाकुर निवासी रामशहर से शादी कर ली थी। इसकी माता नेरचैक मंडी मे दुकान करती थी और देवराज कभी-कभी वहाँ जाता था। इसकी माता से झगड़ा करता था। मार्च में इसकी माता ने इसके भाई को फोन करके बताया कि वह अपने ससुराल जा रही है। 30 मार्च को इसकी माता की दुकान मे आग लग गई तब इसने अपनी माता को फोन किया। तो उसका फोन नहीं लगा। इसके बाद ये अपनी माता की तलाश में देवराज के घर आया। तो कमरा की कुंडी लगी थी। जब इन्होंने अंदर जाकर देखा तो इनकी माता अर्धनंग्न अवस्था मे बिस्तर पर पड़ी थी तथा शरीर पर चोट के निशान थे। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया। डीएसपी नालागढ़ चमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला का पति गायब है।















