अर्की के युवक से विदेश में नौकरी के नाम पर सवा लाख रुपए की ठगी FIR

Arki Crime Solan

DNN अर्की
दिल्ली मे एक व्यक्ति ने अर्की के एक युवक से विदेश में नौकरी भेजने के नाम पर करीब सवा लाख रुपए की ठगी कर डाली। युवक का उससे संपर्क फेसबुक के माध्यम से हुआ और उसे यह बताया गया कि उनकी कंपनी युवकों को दुबई व सिंगापुर जैसे देशों में शिप पर काम करने के लिए युवाओं को भेजती है।
पुलिस के अनुसार पंकज कुमार निवासी कंधर तहसील अर्की ने बागा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें इसने बताया कि सिद्धार्थ नाम के एक टे्रवल एजेंट के साथ इसका संपर्क फेसबुक के माध्यम से अप्रैल में हुआ था। उसने इसे बताया कि उनकी कंपनी शिवाए शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसे 25 हजार रुपए में दुबई या फिर सिंगापुर में एक शिपिंग कंपनी में कोंट्रैक्ट पर 3 साल के लिए नौकरी करने के लिए भेज सकती है। इसके लिए इसे दिल्ली आफिस में आकर इंट्व्यू देने के लिए बुलाया गया। यह भी दिल्ली गया और इंटव्यू क्लीयर करने के बाद इसे बताया गया कि पुरा खर्च करीब 1 लाख 25 हजार रुपयों का है। इसके बाद इससे 65 हजार रुपए 2 विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाने के लिए कहा गया और इसने दिए गए बैंक खातों में रकम जमा भी करवा दी। इसके बाद फिर 30 हजार रुपए मांगे गए, जो इसने दे दिए। इसके बाद इससे बताया गया कि 30 अप्रैल का इसकी फ्लाइट है और इसके लिए यह 29 अप्रैल को दिल्ली कार्यालय में पहुंच गया। वहां पहुंचने पर इसे बताया गया कि जिस कंपनी में इसे भेजा जा रहा था वहां पर कुछ दिक्कत आ गई है और इसे वापिस घर जाने के लिए कहा गया। जिसके बाद इसने सिद्धार्थ को कहा कि इसके घर वाले काफी पैसे उसे दे चुके है और यह घर नहीं जाएगा। इसे नौकरी पर भेजा जाए। जिसके बाद सिद्धार्थ ने इसे कहा कि यदि वह 10 हजार रुपए इसे अभी देता है, तो वह कुछ दिनों में इसकी ज्वाइनिंग दुबई में करवा देगा। इसे मजबूर होकर 10 हजार रुपए की नकदी उसे दिल्ली में देनी पड़ी। इसके बाद कुछ दिनों तक सिद्धार्थ ने इसका फोन नहीं उठाया और फिर एक दिन फोन उठाने पर इससे फिर से 20 हजार रुपए मांगे गए। पंकज ने फिर कहीं से 20 हजार रुपए एकत्रित करके इसे भेज दिया और इसके बाद सिद्धार्थ ने इसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसके बाद जब यह दोबारा दिल्ली गया तो इसे इरान भेजने की बात हुई, लेकिन इससे इरान जाने से इंकार कर दिया, क्योंकि वहां पर पंकज का एक दोस्त गया था, जिसे वेतन नहीं दिया गया था। इसके बाद इसने अपने पिता के साथ दोबारा दिल्ली जाकर इससे अपने पैसे वापिस मांगे, लेकिन उसने इसे पैसे देने से इंकार कर दिया। इसने आरोप लगाया है सिद्धार्थ ने अपने जाल में फंसा कर इससे साथ धोखाधड़ी की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News