DNN शिमला ( रमेश वर्मा)
डी.जी.सी.ए. की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार के आधार पर चंडीगढ़ से शिमला आने-जाने वाली हैली टैक्सी की अनाडेल में जल्द लैंडिंग शुरू होगी। डायरैक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ए.) की टीम के हुए निरीक्षण के बाद अब अनाडेल से जल्द यह सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। पिछले दिन डी.जी.सी.ए. की टीम ने अनाडेल का निरीक्षण किया। इस दौरान एस.डी.एम. शिमला शहरी नीरज चांदला व पर्यटन विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित टीम ने अनाडेल में यात्रियों को उतारने एवं टैक्सी की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस निरीक्षण के बाद अब डी.जी.सी.ए. की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो जल्द ही पर्यटन विभाग के माध्यम से सरकार को सौंप दी जाएगी। हैली टैक्सी की लैंडिंग अनाडेल में करवाना प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अजित भारद्वाज ने बताया कि अनाडेल में हैलीटैक्सी की लैंडिंग को लेकर डी.जी.सी.ए. की टीम ने निरीक्षण किया। अब इसकी रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपी जाएगी।



















