बागा में गेट मीटिंग, मजदूरों के शोषण पर चुप नहीं बैठेंगे

Arki Others Solan

DNN दाड़लाघाट (आशीष गुप्ता)
बागा सीमेंट वर्कर्स अल्ट्राटेक प्लांट में लाल झंडा सीमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग में लगभग 600 कर्मचारियों ने भाग लिया ।मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि विगत कई महीनों से यूटीसीएल मैनेजमेंट और मजदूरों का गतिरोध निरंतर बढ़ता जा रहा है। यूनियन ने कंपनी को 6 माह पहले मांग पत्र दिया है लेकिन उस मांग पत्र पर सहमति बनाना तो दूर की बात उल्टा मैनेजमेंट हर रोज नए नए फरमान लाकर शांतिप्रिय माहौल को बिगाड़ रही है।इसी मुद्दे को लेकर सीएलसी चंडीगढ़ में भी कई वार्ताएं हुई लेकिन कंपनी की तरफ से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं हो पा रही है।16 और 18 जुलाई को भी सीएलसी चंडीगढ़ मैं मीटिंग रखी गई थी लेकिन उसमें भी मैनेजमेंट की तरफ से कोई सकारात्मक कदम या वार्ता नहीं हुई। यूनियन अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कंपनी के इस रवैये का विरोध किया तथा कंपनी को कहा कि इस तरह से अगर आप मजदूरों का शोषण करते रहेंगे तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे।

 

News Archives

Latest News