हिमाचल में पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 56 लोग थे सवार

Himachal News Kangra Others

DNN कांगड़ा

12 नवंबर। कांगड़ा जिला के बैजनाथ के निकट अवाहीनाग मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह गुजरात के पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस सड़क के साथ लगती ढांक पर एक पेड़ से जा अटकी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अन्यथाएक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
जानकारी के अनुसार पर्यटकों से भरी बस मनाली से धर्मशाला की तरफ जा रही थी कि उसी दौरान बैजनाथ के निकट अवाहीनाग मंदिर के समीप गुजरात के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 56 लोग सवार थे। वहीं हादसे में सिर्फ एक सवारी को चोट आई है, जिसका स्थानीय अस्पताल में ईलाज करवाया गया है।

Latest News