DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लाहौल स्पीति व मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिसके कारण समूचे हिमाचल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार शाम से रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रों में भारी हिमपात हो रहा है। बीआरओ के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। लाहुल घाटी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। समस्त क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।















