हाई-वे पर वीकेंड में फिर लगी कतारें, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात 

Himachal News Others Solan

DNN सोलन/जाबली (आदित्य सोफत/जयदेव अत्रि)

02 अक्तूबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर फिर जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी हाई-वे पर जाम की कतारें लगी है और सारा दिन हाई-वे पर वाहन रेंगते रहे। अधिकतर जाम कुमारहट्टी व जाबली के पास लगा है। इससे लोगों को भी काफी परेशनी झेलनी पड़ी है। हालांकि हाई-वे पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, लेकिन अधिक वाहन  होने के कारण हाई-वे पर जाम की स्थिति बनी है।बता दे कि हिमाचल प्रदेश की सीमाएं खुलने के बाद से प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। पिछले रविवार भी हाई-वे पर अधिक ट्रैफिक देखा गया था। साथ ही जिला के पर्यटक क्षेत्र कसौली में भी पर्यटकों की संख्या भी अधिक है। लगातार बाहरी राज्यों से लगातार वाहनों की आवाजाही चली हुई है। आगामी दिनों में वीकेंड होने के चलते शुक्रवार को भी हाई-वे पर अधिक जाम देखा गया है।

News Archives

Latest News