सौर गांव में लकड़ी के शेड में लगी आग, 4 गाड़िया व अन्य सामान जलकर राख

Crime Kullu

DNN कुल्लू

जिला कुल्लू के खराहल घाटी के काइस पंचायत की पहाड़ी पर सौर गांव में एक लड़की के शेड में आग लग गई। आग के कारण लकड़ी के शेड में रखी एक ऑल्टो कार, मारुति वैन, बोलेरो जीप व मोटरसाइकिल जलकर राख हो गए है। इसके अलावा शेड में रखा गया राशन व बिस्तर भी आग की चपेट में आ गए है। मिली जानकारी के अनुसार यह शेड 3 भाईओ का था जो संयुक्त रूप से इसका प्रयोग करते थे। कुल्लू पुलिस को शिकायतकर्ता गंगा ठाकुर ने जानकारी दी कि बीती रात के समय वो अपने परिवार के साथ पुराने मकान में भोजन कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके लकड़ी के शेड में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन लकड़ी के शेड में आगे तेजी से भड़की और थोड़ी ही देर में 4 वाहनों के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने इस आगजनी के बारे में कुल्लू पुलिस की टीम को भी सूचित किया है। वहीं उन्होंने पुलिस की टीम से भी मांग रखी है कि इस आगजनी के कारणों की पूरी छानबीन की जाए। वही, एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा का कहना है कि आगजनी के बारे में कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ही आगजनी की घटना में करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस की टीम इस आगजनी के कारणों का पता लगा रही है।

News Archives

Latest News