सोलन में हुई ऐसी चोरी की बाइक मालिक भी हो गया हैरान

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन में अजीब तरह की चोरी का मामला सामने आया है। सड़क किनारे पार्क हुई बाइक का चोर फ्यूल टैंक ही चुरा ले गए। इस संबंध में बाइक के मालिक महेश ने पुलिस में भी शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिकायत में महेश ने कहा कि उसने अपनी बाइक चंबाघाट के समीप पार्क की थी। सुबह जब वह अपने कार्यालय जाने के लिए बाइक लेने पहुंचा तो पाया की बाइक तो वहां खड़ी थी पर फ्यूल टैंक गायब थी। रात को चोर उसकी बाइक की $फ्यूल टैंक ही लेकर फरार हो गए। इस बारे में महेश ने पुलिस को शिकायत दी है।

News Archives

Latest News