सोलन में शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan

DNN सोलन ( पूजा वर्मा )
07 जुलाई। शहर के साथ लगते देहूंघाट में पुलिस ने एक सड़ागला शव बरामद किया है। पंच परमेश्वर मंदिर के नजदीक मिले इस शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव पुराना होने के कारण मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है ताकि मामले में पुरा खुलासा हो सके। शव सड़ गल चुका है और इसकी पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी अशोक वर्मा ने स्वयं मौके का दौरा किया और मामले में जांच के लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीम देहूंघाट में पंच परमेश्वर मंदिर के नजदीक कार्यकर रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर शव पर पड़ी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

Latest News