सोलन में युवक ने की आत्महत्या

Crime Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा)

सोलन में एक युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी सपरुन में सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड कलोनी में अजय नाम के लड़के ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है । इस सूचना पर पुलिस चौकी सपरुन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि अजय कमरें के फर्श पर मृत अवस्था मेंहै। छानबीन के दौरान पाया गया कि मृतक के शव को उसके भाई ललित द्वारा फंदा काटकर नीचे उतारा गया है । मृतक के भाई ललित ने ब्यान किया कि शाम के समय ये दोनों भाई अपने कमरे से रबौण चले गए थे । जहां से मृतक अजय अपने फ्लैट में वापिस आ गया था तथा यह काफी देर बाद अपने फ्लैट मे आया । फ्लैट में आने पर इसने देखा कि इसका छोटा भाई अजय अपने गले मे चुन्नी बांध कर पंखे से लटका हुआ है । अभी तक की छानबीन से पाया गया कि मृतक अजय द्वारा अपनी बीमारी व नशे का आदि होने के कारण फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

News Archives

Latest News