पेपर लीक मामले में पानीपत से एक और गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन

पुलिस पेपर लीक मामले में सोलन पुलिस ने पानीपत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ सोलन पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक 13 गिरफ्तारियों की जा चुकी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अर्की के पिता पुत्र को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पूछताछ के बाद पानीपत से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि ज्यादा नंबर लेने वाले कुल 38 अभियाथियों से पुलिस ने पूछताछ की थी। जिन्हें सामान्य ज्ञान की भी ठीक से जानकारी नहीं थी। पिता पुलिस ने पूछताछ में पिता ने करीब साढ़ 4 लाख रुपए के लेनदेन की बात कबूली है। पानीपत से गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसकेआधार पर आगामी जांच होगी। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में यह साफ हुआ है कि पानीपत के इस आरोपी ने अभियार्थी को एक होटल में ले जाकर पेपर दिखाया था और उसनेइसेरटवाया था।

News Archives

Latest News